Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतराष्ट्रीय योग दिवस International Day of Yoga


27 सितम्बर 2014 में, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुझाव दिया गया। 11 दिसंबर 2014 को, भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव पेश किया।  जिसे 177 सदस्यों से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद, 21 जून 2015 को पहली बार कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया।

योग दिवस 21 जून को ही क्यों ?

21 जून को की तारीख को उत्तरी गोलार्ध पर सबसे लम्बा दिन होता है, जिसको लम्बे और स्वस्थ जीवन के प्रतीक माना गया और इस दिन सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है। जोकि योग के विषय से महत्वपूर्ण है। ग्रीष्म संक्रांति के बाद दूसरी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है।
माना जाता है की गुरुपूर्णिमा के दिन प्रथम योगी, शिव द्वारा मनुष्य को योग का ज्ञान दिया गया था और वे आदि योगी कहलाये थे। 

अन्य जानकारियाँ

इस साल, 21 जून 2021 को योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वेलबिइंग’ है यानी ‘स्वास्थ्य के लिए योग’। 

*M-Yoga ऐप की शुरुआत*:- भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर M-Yoga ऐप की शुरुआत करने जा रहा है. इस मोबाइल ऐप में योग के अलग-अलग आसन और अन्य जानकारियां मिल पाएंगी, जो अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी

*अंतरराष्ट्रीय योग कैपिटल ऋषिकेश*

विश्व योग सम्मेलन( इंटरनेशनल योगा कॉन्फ्रेंस) 2021 ऋषिकेश में आयोजित किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ