Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत का भूगोल (एक संक्षिप्त परिचय)

भारत का भूगोल
(एक संक्षिप्त परिचय)

1.     वैदिक आर्यों का निवास सिंधु घाटी में था। जिसे ईरानी इंदु नदी कहते थे, इसी का नाम पर इस देश का नाम हिंदुस्तान पड़ा। यूनानियों ने सिंधु को इंडस तथा देश को इंडिया का कहा। 
2.     भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्ध का देश है तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में मध्यवर्ती स्थिति रखता है। 
3.     भारत का पूरा क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। 
4.     भारत का विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से  सातवां स्थान है।  
5.     विश्व में सबसे बड़ा देश रूस है।  
6.     भारत देश का विस्तार उत्तर से दक्षिण दिशा में 3,214 किलोमीटर है तथा पूर्व से पश्चिम दिशा में 2,933 किलोमीटर है।   
7.     82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा के भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। यह इलाहाबाद के नैनी स्थान से होकर गुजरती है।  इसी रेखा से देश का मानक समय लिया जाता है। 
8.     से भारत का समय 5 घंटा 30 मिनट आगे है।  
9.     कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है। कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। वह राज्य हैंगुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम। 
10. भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15,200 किलोमीटर तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6,100 किलोमीटर है।  द्वीपों (island) सहित देश की कुल तटीय सीमा 7,516 किलोमीटर है। इस प्रकार कुल सीमा 22,716 किलोमीटर है। 
11. भारत की प्रादेशिक समुद्री सीमा या क्षेत्रीय सागर आधार रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है।  क्षेत्र का उपयोग इस क्षेत्र के उपयोग का भारत को पूर्ण रूप से अधिकार है। (आधार रेखा -  यदि समुद्र तट के  अंतिम बिंदुओं को मिलाते हुए, एक रेखा खींची जाए तो यह काल्पनिक रेखा आधार रेखा कहलाती है। (1 समुद्री मील = 1.8 किलो मीटर )
12. अविच्छिन्न मंडल या संलग्न क्षेत्र की दूरी आधार रेखा से 24 समुद्री मील तक है। इस क्षेत्र में भारत को साफ सफाई सीमा शुल्क और वित्तीय अधिकार प्राप्त हैं।  
13. देश का अनन्य क्षेत्र 200 समुद्री मील तक है। जिसमें भारत वैज्ञानिक अनुसंधान कर सकता है, नए दीपों का निर्माण कर सकता है तथा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर सकता है।
14.  इसके बाद उच्च सागर शुरू हो जाता है जहां सभी राष्ट्रों को एक समान अधिकार प्राप्त है।  
15. भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से मिली हुई है। पाकिस्तानअफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार। 
16. भारत की सबसे लंबी सीमा रेखा बांग्लादेश के साथ लगती है।  
17. सबसे कम सीमा रेखा अफगानिस्तान के साथ लगती है। 
18. भारत से लगे देश और सीमा रेखा की लंबाई
बांग्लादेश     
4096 किलोमीटर
चीन        
3488 किलोमीटर
पाकिस्तान 
3323 किलोमीटर
नेपाल  
1751 किलोमीटर
म्यांमार
1643 किलोमीटर
भूटान  
699 किलोमीटर
अफगानिस्तान 
106 किलोमीटर
19. भारत का पूर्वोतम बिंदु किबिथू (अरुणाचल प्रदेश), भारत का पश्चिमोत्तर बिंदु गुहर मोती (गुजरात), भारत का उत्तरतम बिंदु इंदिरा कॉल (जम्मू कश्मीर)भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट (ग्रेट निकोबार) 
20. त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इस कारण इसे शून्य रेखा भी कहा जाता है। 
21.  पाकिस्तान से लगे राज्यों में सबसे लंबी सीमा रेखा जम्मू - कश्मीर राज्य(1225 किलो मीटर) की है।
22. भारत ओर पाकिस्तान की सीमा रेखा रेड्क्लिफ रेखा के नाम से जानी जाती है। इस रेखा का निर्धारण 15 अगस्त 1947 को सर रेड्क्लिफ द्वारा किया गया था।
23. भारत तथा चीन के बीच सीमा रेखा मेकमोहन रेखा के नाम से जानी जाती है। 
24. भारत का औसत समुद्र तल चेन्नई से मापा जाता है।
25. भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ है।
26. भारत में कुल राज्यों की संख्या 29 है।
27. केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 7 है।
28. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।  
29. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है।
30. भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित शासित राज्य है, अंडमान निकोबार दीप समूह।  
31. सबसे छोटा केंद्र शासित राज्य है लक्ष्यदीप।
32. भारत का सबसे बड़ा जिला, कच्छ गुजरात।  
33. सबसे छोटा जिला, माहे पांडिचेरी।  
34. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
35. हैदराबाद का जुड़वां नगर सिकंदराबाद है और कोच्चि का जुड़वां नगर एर्नाकुलम
36. आदम ब्रिज तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित है।  
37. पंबन द्वीप आदम ब्रिज का हिस्सा है।
38. रामेश्वरम पंबन द्वीप पर स्थित है।
39. आदम ब्रिज के उत्तर में पाक की खाड़ी एवं दक्षिण में मन्नार की खाड़ी स्थित है।
40. सबसे लंबी तटीय रेखा अंडमान निकोबार द्वीप समूह की है (1962 किलो मी)।  
41. भारत की मुख्य भूमि में स्थित राज्य में सबसे लंबी तटीय रेखा गुजरात की है (1214 किलो मी)।
42. भारत के मुख्य भूमि में स्थित राज्यों में सबसे लंबी तटीय रेखा गुजरात की है।
43. पांडेचेरी एक ऐसा राज्य है। जो एक स्थान पर न होकर अलग-अलग राज्यों में स्थित है। पांडेचेरी तमिलनाडु की सीमा में स्थित हैउसका दूसरा भाग कराईकल भी तमिलनाडु राज्य में स्थित है।  इसका भाग यनम, आंध्र प्रदेश की सीमा में स्थित है और इसका चौथा भाग माहे, केरल राज्य की सीमा में स्थित है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ